फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को रोकने के लिए बसपा को वोट दें मुसलमान : मायावती

Fri, 03 Mar 2017 06:48 PM IST
amarujala.com- Written by : शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
मायावती
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज मुसलमानों से जौनपुर में भाजपा को रोकने के लिए बसपा को वोट देने की अपील की। उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।  कहा कि चुनाव नतीजा आ जाने पर आपसी सौहार्द को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन


 कहा कि जनता केवल बसपा को वोट दे ताकि विकास को बढ़ावा दिया जा सके। उत्तर प्रदेश में सपा के पांच और मोदी के तीन साल के शासन में लोगों में बहुत आक्रोश है।  कहा कि जनता को अब तय करना है कि सपा के दागी चेहरों को वोट देंगे या बसपा के बेदाग उम्मीदवारों को ।

आरोप लगाया कि करोडो रुपये मीडिया में खर्च कर दिया गया। कहा कि सपा की अधिकांश योजनाएं बसपा शासन में ही शुरू हुई थी।  सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने पुत्र मोह में शिवपाल का विरोध किया है। मैं मुस्लिम उम्मीदवारों से अनुरोध करुंगी वे बसपा को वोट दें नहीं तो बीजेपी जीत जाएगी।
विज्ञापन


कहा कि दलित वोट बेस बहुत बड़ी संख्या में है और इसमें मुस्लिम वोट जुड़ने से भाजपा को बहुत नुकसान होगा। इससे भाजपा सत्ता में नहीं आ पाएगी। कहा कि भाजपा के कैडर के कार्यकर्ता ही उसे सबक सिखाएंगे।  

कहा कि भाजपा भारतीय जुमला पार्टी बन गई है। भाजपा ने एक भी भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया है। पूरे देश में आम चर्चा है कि भाजपा और मोदी ने नोटबंदी से पहले अपने और धन्ना सेठों के कालेधन को ठिकाने लगवा दिया था। 

 
विज्ञापन

यूपी में भाजपा नंबर वन की दागी पार्टी

मायावती।
कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में बीजेपी का अब नैतिक अधिकार नहीं रहा है।  इन्होंने अभी तक देश की जनता को ये नहीं बताया है कि कितना कालाधन इकट्ठा किया गया है। इससे ये स्पष्ट हो जाता है कि नोटबंदी का फैसला राजनीतिक स्वार्थ और जनता ध्यान बांटने के लिए लिया गया है। यूपी में भाजपा नंबर वन की दागी पार्टी बन गई है।

कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो आरक्षण व्यवस्‍था को खत्म कर देगी। भाजपा ओबीसी के आरक्षण की भी विरोधी है। कहा क‌ि पीएम मोदी अति पिछड़े वर्ग से नहीं बल्कि अपर कास्ट से ताल्लुक रखते हैं।  उन्होंने अपनी जाति बदली है।

 दावा किया कि बसपा ने पिछड़े वर्ग को समुचित स्‍थान दिया है।  मायावती ने कहा कि बसपा अल्पसंख्यक वर्ग और गरीब लोगों के आरक्षण की हमेशा समर्थक रही है। आरोप लगाया कि मुसलमानों के साथ भेदभाव किया जाता है। मुसलमानों के कानून में हस्तक्षेप किया जा रहा है जो चिंता की बात है।

कहा क‌ि गोरक्षा, आतंकवाद, लव जेहाद के नाम पर मुसलमानों  को परेशान किया जा रहा है। उन्हें शक की नजरों से देखा जा रहा है। इससे इनमें हमेशा असुरक्षा की भावना बनी रहती है। 

आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पैसा कमाने के लिए गैस की कीमतें बढ़ाई है। उन्हें एहसास हो गया है कि वो अब सत्ता में नहीं आएंगे।  नरेंद्र मोदी औरअमित शाह गुरु और चेले हैं। कहा कि अब यहां सपा के बबुआ को सपा की भाभी भी नहीं बचा पाएंगी।   कहा कि जिन लोगों को जबरन जेलों में रखा गया है, उन्हें मुक्त कराया जाएगा।  पूर्वांचल को अलग राज्य बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा। कहा कि अलग पूर्वांचल राज्य का सपा, भाजपा और कांग्रेस विरोध करती रही हैं। कहा कि भूमाफियाओं को जेल भेजा जाएगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें