फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के गढ़ में हुंकार भरेंगी मायावती

Sun, 05 Feb 2017 07:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव जैसे नजदीक आ रहा है, राजनैतिक दलों की सियासी भागदौड़ भी तेज होने लगी है। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती चार मार्च को पीएम के संसदीय क्षेत्र में हुुंकार भरेंगी। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के जगतपुर इंटर कालेज में बसपा की चुनावी जनसभा होगी।
विज्ञापन


पार्टी के पदाधिकारी से लेकर प्रत्याशी और कार्यकर्ता अभी से इसकी तैयारी में जुट गए है। वाराणसी समेत आस-पास के जिलों में आठ मार्च को विधानसभा चुनाव होना है। मायावती की रैली का कार्यक्रम तो जनवरी केदूसरे सप्ताह में ही तय हो चुका था। मगर रैली जिले में कहां होगी। यह अब तय हो पाया है।

वाराणसी में रोहनिया के जगतपुर इंटर कालेज के मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। रैली की अनुमति मिलने और स्थान तय हो जाने के बाद पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों ने तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन


पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपचंद चौधरी ने बता कि जगतपुर में रैली के लिए अनुमति मिल चुकी है। पूर्वांचल में माया का 28 फरवरी से पहला दौरा मऊ की धरती से शुरू होगा। इसके बाद वह गाजीपुर समेत कई जिलों में चुनावी जनसभा करेंगी।

 बसपा प्रमुख की चार मार्च हो प्रस्तावित चुनावी रैली से पहले पार्टी के महासचिव सतीश मिश्रा भी जिले में दो चुनावी रैली करेंगे। इस रैली के माध्यम से वे कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही उनकी नब्ज भी टटोलेेंगे।
विज्ञापन


ताकि मायावती की रैली को जोरदार तरीके से सफल बनाया जा सके। 25 फरवरी को डीएवी इंटर कालेज के मैदान और 27 फरवरी को अजगरा विधानसभा में रैली करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें