फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू के खिलाड़ियों पर सौगातों की बारिश

Wed, 02 Sep 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में मंगलवार को अंतर संकाय क्रीड़ा महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों को ढेरों सौगातें दी। एम्फीथिएटर मैदान पर आयोजित समारोह में कुलपति ने अंतर विश्वविद्यालीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को मिलने वाला दैनिक भत्ता 150 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये करने का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने कैंप में मिलने वाले नाश्ता भत्ता में भी चार गुना बढ़ोतरी का ऐलान किया। अब खिलाड़ियों को नाश्ता भत्ता के रूप में 25 रुपये की जगह सौ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. त्रिपाठी ने कहा कि अब विश्वविद्यालय के खिलाड़ियाें को स्पोर्ट्स किट के लिए 500 रुपये की बजाय 1000 रुपये दिए जाएंगे। साथ ही अखिल भारतीय प्रतियोगिताओं में शिरकत करने वाली टीम के खिलाड़ियों को ट्रैक शूट के लिए 1500 रुपये मिलेंगे। अभी तक इस मद में 1000 रुपये मिलते थे। कुलपति ने कहा कि

विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सुझावों पर आगे भी खिलाड़ियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी का प्रयास जारी रहेगा। वित्त अधिकारी अभय कुमार ठाकुर ने परिसर में स्वस्थ्य माहौल के लिए खेलों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। शताब्दी खेल समारोह के अध्यक्ष प्रो. मल्लिकार्जुन जोशी ने प्रस्तावित खेल प्रतियोगिताआें का ब्यौरा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. बीसी कापड़ी ने किया।
विज्ञापन


गोलरहित बराबरी पर छूटा फुटबाल मैच
वाराणसी। अंतर संकाय फुटबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में हार-जीत का फैसला नहीं हो सका। आईआईटी और वाणिज्य संकाय के बीच खेला गया यह मैच गोलरहित बराबरी पर खत्म हुआ। लीग आधार पर खेली जा रही प्रतियोगिता में दोनों ही टीमों को एक-एक अंक दिया गया। आईआईटी की ओर से अपदस और वाणिज्य संकाय की ओर से गोलकीपर मरांडी का खेल सराहनीय रहा। बुधवार को यहां वाणिज्य संकाय और प्रबंध शास्त्र संकाय की टीम के बीच मैच होगा जबकि कला संकाय की टीम की टक्कर दृश्य कला संकाय की टीम से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें