सुबह मौसम एकदम साफ रहने के बाद दोपहर में धूप इतनी तीखी हो रही है कि गाड़ियों से चलने की बात कौन कहे पैदल चलना भी तकलीफ देह है। बुधवार को भी कुछ ऐसा ही मौसम देखने को मिला। इसका असर हीटवेव का चलना है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अभी अगले सप्ताह तक हीट वेव के चलने के आसार हैं, तब तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।
राजस्थान, हरियाणा आदि जगहों से चल रहीं पछुआ गर्म हवाएं भी बुधवार को 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती रहीं। दोपहर में ऐसा लग रहा था कि आसमान से आग बरस रही हो। यही कारण है कि अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शाम को भी लोगों को राहत नहीं मिली। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय वाराणसी और आसपास के जिले में हीटवेव चल रही है। अगले सप्ताह तक इसका असर अभी रहेगा। तापमान में भी बढ़ोतरी जारी रहेगी।