28 नवंबर से जिला स्तरीय बैंडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन
फोटो
संवाद
वाराणसी। काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को आराजीलाइंस, काशी विद्यापीठ, सेवापुरी और नगर क्षेत्र के पांच जोन आदमपुर, वरुणापार, भेलूपुर ,कोतवाली और दशाश्वमेध में 13 स्थानों पर आयोजित हुईं। जिसमें विभिन्न आयु वर्गों के विभिन्न खेलों में कुल 8299 प्रतिभागियों ने भाग लिया। खो- खो में 684, कबड्डी में 3293, एथलेटिक्स में 1174, रस्सी कूद में 1221,चिन अप 835, पुशअप में 578,रस्साकशी में 272,वॉलीबॉल में 608,योग में 48, कुश्ती में 30,गोला फेक में 149,बैडमिंटन में 83 खिलाडि़यों ने भाग लिया। जिसमें विभिन्न आयु वर्गों और खेलो में 1700 प्रतिभागी विजेता रहे। इस दौरान 65717 दर्शक उपस्थित रहें।
रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज में चल रहे सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में बुधवार को लंबी व ऊंची कूद में उज्जवल, अनिरुद्ध वर्मा, अमन यादव, विशाल पटेल, देवेश कुमार विजेता रहे। बालिका वर्ग में अवंतिका, आकांक्षा पाठक, कंचन यादव और राधिका विजेता रही। रस्सी कूद में आदर्श सरोज, लकी विश्वकर्मा, अभय पटेल, समर बहादुर यादव और अरीमा विजेता रहीं। रस्साकशी खेल में अंबर पटेल, पवन राय, विवेक कुमार सिंह, शादाब अली, महिला में काव्या शर्मा, मौसम पटेल और कीर्ति श्रीवास्तव विजेता रहीं।
सिगरा स्टेडियम में बुधवार को सांसद बैंडमिंटन प्रतियोगिता ( जोन स्तरीय) संपन्न हुआ। जिसमें कुल पांच जोन भेलूपुर, वरुणापार, कोतवाली, आदमपुर और दशाश्वमेध के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। अंडर-11 बालक एकल में अश्मित कुमार विजेता और अरस चौरासिया उपविजेता रहे। बालिका एकल में समृद्धी बनर्जी विजेता रही। प्रत्येेक जोन के विजेता, उपविजेता और सेमिफाइनल में पहुंचे खिलाड़ियों ने सांसद बैडमिंटन प्रतियोगिता जिला स्तर के लिए क्वालीफाई किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 28 से 30 नवंबर तक सिगरा स्टेडियम में ही खेली जाएगी। संवाद