फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में हुई फायरिंग में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ। पखवारे भर पूर्व चुनावी रंजिश के दौरान फायरिंग में घायल गाजीपुर के सादात निवासी महावीर (30) की मंगलवार को मवइया स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 28 अप्रैल को गौरा गांव थाना-सादात, जिला गाजीपुर निवासी महावीर (30) को चुनावी रंजिश में गोली मार दी गई थी। घायल महावीर को गाजीपुर से रेफ़र कर बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। नौ मई को महावीर की कोविड जांच हुई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ने कोरोना सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने अपनी सुविधानुसार घायल महावीर को मवइया स्थित एक निजी अस्पताल में बने कोविड सेंटर में भर्ती कराया था, जहां मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें