काशी विश्वनाथ धाम परिसर का निरीक्षण करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
माैनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किए गंगा स्नान।
- फोटो : अमर उजाला
महाकुंभ पलट प्रवाह और मौनी अमावस्या पर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर लिया। सड़कों पर 1-2 किमी लंबी-लंबी लाइनें लगी थी। दशाश्वमेध घाट से लेकर गोदौलिया और गिरिजाघर चौराहे तक आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई थी।
मैदागिन इलाके में भक्तों की कतार बुलानाला तक तो वहीं गंगा द्वार वाली लाइन त्रिपुरा भैरवी घाट तक लगी रही। इसके अलावा दरबार के सभी छह गेट पर भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। मंगला आरती से शयन आरती तक निर्बाध रूप से बाबा विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की 3-4 कतारें चलती रहीं। इसी तरह सभी घाटों पर 10 लाख से अधिक लोगों ने स्नान किया।