18 जनवरी को शाम 4:41 बजे से अमृत स्नान
मकर राशि में सूर्य और चंद्रमा का योग उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में 18 जनवरी को शाम 4:41 बजे से शुरू होकर 1:22 बजे मध्यरात्रि तक युति बनी रहेगी। इस बार अमृत स्नान के लिए मुहूर्त 8:30 घंटे का रहेगा। वहीं शाम 4:41 बजे से लेकर रात के 9:23 बजे तक रात्रि पर्यंत हर्षण योग होगा, जो कि काफी फलदायी है।
काशी में गूंजा स्वदेशी का संदेश संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत
स्वदेशी जागरण मंच, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित अंतर्राज्यीय उत्तर प्रदेश–उत्तराखंड स्वदेशी संकल्प यात्रा का काशी में शुक्रवार को भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा शाम को लमही–पांडेपुर से आगे लालपुर–आजमगढ़ रोड स्थित एक कॉलेज तक पहुंची, जो पूर्वी उत्तर प्रदेश में काशी क्षेत्र का प्रथम पड़ाव रहा।
काशी आगमन पर स्वदेशी जागरण मंच के संघर्ष वाहिनी प्रमुख काशी प्रांत शैलेंद्र पांडे के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर महानगर संयोजिका कविता मालवीय, महानगर सह-संयोजक नवीन सिंह एवं नीरज चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी के संकल्प को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यात्रा का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया।