फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ सदर का सियासी रण: कड़े मुकाबले के बाद 'बाहुबली' ने 'कटप्पा' को पटखनी दी

Sun, 12 Mar 2017 12:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
mukhtar ansari - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मऊ सदर सीट पर कांटे की टक्कर के बाद 'बाहुबली' ने 'कटप्पा' को पटखनी दे दी है। दोनों के बीच मुकाबला काफी रोचक हुआ। मऊ की यही एक सीट ऐसी है जहां भाजपा को हार मिली है। 'बाहुबली' मतलब मुख्तार अंसारी ने भाजपा-भासपा प्रत्याशी महेंद्र राजभर को हराया है।
विज्ञापन


जेल में बंद मुख्तार की यह लगातार पांचवी जीत है। इस बार मुख्तार अंसारी बसपा पार्टी से चुनाव लड़ रहे थे।  इधर, घोषी सीट से  मुख्तार अंसारी के बेटे व बसपा प्रत्याशी अब्बास अंसारी भी हार गए हैं। उन्हें  भाजपा उम्मीदवार फागु चौहान ने हराया है। मऊ जिले की चार सीटों में तीन सीटों पर भाजपा का परचम लहराया है।

मुख्तार अंसारी के भाई सिबगतुल्ला अंसारी भी चुनाव हार गए हैं। वो मोहम्मदाबाद सीट से बसपा प्रत्याशी थे। उन्हें भाजपा प्रत्याशी अलका राय ने शिकस्त दी है।  चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री ने मऊ में बहुचर्चित फिल्म 'बाहुबली ' का उदाहरण देते हुए पूर्वांचल के बाहुबलियों को कड़ा सन्देश दिया था। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा था कि फिल्म के एक प्रमुख किरदार कटप्पा ने बाहुबलियों का सफाया किया था। मोदी ने पास में खड़े एक व्यक्ति की छड़ी की तरफ इशारा करते हुए कहा था  कि यह छड़ी भी कटप्पा की तरह ही बाहुबलियों का सफाया करेगी। यह छड़ी नहीं बल्कि कानून का डंडा है । 

11 मार्च के बाद सारे खेल खत्म हो जाएंगे। उन्होंने कहा था कि यहां के बाहुबली मुस्कुराते हुए जेल जातें है, क्योंकि यहां जेल से ही गैंग चलता है। बाहुबलियों के लिए जेल महल होती है ।सारा सुख वैभव जेल में होता है। जेल में पूरी सुरक्षा होती है। कोई घटना होती है तो कह देता है कि मैं जेल में हूं।

पीएम ने चेतावनी दी कि बीजेपी सरकार में जेल का मतलब पता चल जाएगा। जो लोग जेल में खाना पहुंचाते हैं वो मेरा संदेश पहुंचा देना कि जमाना बदल गया है। 11 मार्च के बाद जेल को जेल बना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें