फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ : सीएमओ कार्यालय और महिला अस्पताल के एक-एक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित, 34 नए मरीज मिले

Fri, 10 Jul 2020 05:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

  • जिले में एक्टिव मरीज 152, ठीक हुए 97 तथा तीन की गई जान
  • शुरूआती दस दिनों में मिले 116 मरीज, कुल संख्या 252
  • दो दिन में मिले 69 संक्रमितों में से 63 मऊ नगर के
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना ने मऊ जिले को पूरी तरह से अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इसका अंदाजा जिलें में मिलने वाले कोरोना संक्रमितों से लगाया जा सकता है। हालत यह है कि ग्रामीणांचल से ज्यादा शहरी क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों के मिले हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 34 संक्रमितों के मिलने के बाद जिले में अब कुल 252 मरीज हो गए हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार को मिले मरीजों में एक कर्मचारी सीएमओ कार्यालय और एक कर्मचारी जिला महिला अस्पताल का शामिल हैं। बीते दो दिनों में जिले में कोरोना संक्रमण के 69 मामले मिले हैं। इसमें केवल चार मामले ग्रामीणांचल के है, जबकि 63  मामले नगर क्षेत्र के हैं।


सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बीएचयू से आई जांच रिपोर्ट में कोरोना के 34 नये मरीज मिले हैं। इसमें नगर के कंटेनमेंट जोन मुंशीपुरा से 13 मरीज, कतुआपुरा से 9, सहातदपुरा मुहल्ले से सात मरीज मिले है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके अलावा जिला महिला अस्पताल की महिला सफाई कर्मी के साथ सीएमओ कार्यालय में तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी भी शुक्रवार को आई रिपोर्ट में संक्रमित मिले। इसके अलावा मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के बरईपार से एक, घोसी तहसील के भगवानपुर से एक तथा बलिया जिले क रसड़ा निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं।

शुक्रवार को 34 मरीजों के मिलने के बाद जिले में मरीजों संक्रमितों की संख्या जहां 252 पहुंच गई। वहीं तीन की मौत और 97 मरीजों के ठीक होकर डिस्चार्ज होकर घर आने से एक्टिव मरीजों की संख्या 152 पहुंच गई हैं। इसीक्रम में शहरी क्षेत्र में जिले में यह दूसरा दिन है जब लगातार दोनों दिन 30 से अधिक मरीज मिले है।


नगर में बढ़ता जा रहा संक्रमण का खतरा
कोरोना संक्रमण के लिहाज से नगर अब पूरी तरह खतरे में है, क्योंकि लगातार शहर में तीन दिन से लगातार 10 से अधिक रोगी मिल रहे हैं।शुक्रवार को मिले 34 मरीजों में 31 मरीज नगर के हैं। वहीं बीते दो दिनों में मिले 69 मरीजों में 63 मरीज नगर के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें