मऊ। रतनपुरा ब्लाक के प्रमुख के विरुद्ध क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस जिलाधिकारी को सौंपा। ब्लॉक की कुल 91 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से सदस्यों ने 54 के हस्ताक्षर युक्त नोटिस देकर प्रमुख में अविश्वास प्रस्ताव जताया गया। नोटिस में लिखा गया है कि प्रमुख राज्य के धन का दुरुपयोग कर रहे हैं । प्रमुख क्षेत्र पंचायत सदस्य का सम्मान नहीं कर रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य के सुझाव पर कोई ध्यान नहीं दे रहे ।दो साल से अधिक के इनके कार्यकाल में क्षेत्र पंचायत की एक भी बैठक नहीं कराई गई । कन्हैया लाल के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दियाहै कि प्रमुख ने सदस्यों का विश्वास खो दिया है। नोटिस पर हस्ताक्षर करने वालों में सतीश कुमार, मतलूब अंसारी, कैलाश राम, कैलाश राम, रामनाथ सिंह, संजय कनौजिया, जयप्रकाश चौहान, रामसरन, एसपी चौहान सहित 54 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षर हैं। बता दें कि प्रमुख अजीत कुमार धूसिया के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव का यह नोटिस दूसरी बार दिया गया है। इसके पूर्व 15 अक्टूबर-2018 को भी अजीत कुमार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया गया था। अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान भी कराया गया था। लेकिन बहुमत के अभाव में अविश्वास प्रस्ताव पास नहीं हो सका था। अजीत कुमार मई 2017 में प्रमुख पद पर उस समय आसींद आसीन हुए थे ।जब तत्कालीन प्रमुख रामसरन के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया था। बता दें कि 19 मई 2016 को रामसरन ब्लाक प्रमुख के पद पर आसीन हुए थे । लेकिन एक साल बाद ही अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाने पर उन्हें पद से हटना पड़ा था। अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस मिलने के बाद जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस मामले में विधि संगत प्रक्त्रिस्या अपनाई जाएगी।