ऐसे में समर्पण के लिए कोई अन्य तिथि निर्धारित कर दी जाए। इस पर अदालत ने समर्पण के लिए 22 जून की तिथि निर्धारित कर दी।
लंका पुलिस ने कुर्की के लिए दी अर्जी :
अतुल राय के मंडुवाडीह और गाजीपुर स्थित घर पर लंका पुलिस द्वारा कुर्की का नोटिस चस्पा किया जा चुका है। इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि अतुल की संपत्तियों की कुर्की कराने के लिए गुरुवार को अदालत में अर्जी दी गई है। अदालत से अनुमति मिलते ही कुर्की की कार्रवाई कराई जाएगी