कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ रोड शो के दौरान अखिलेश यादव पूरे बनारसी अंदाज में दिखे। इस दौरान उन्होंने जहां पाइन एपल की जगह नारियल की जगह मट्ठा पीने पर भांग पीने की बात कहकर मोदी को घेरने की कोशिश की वहीं काशी में पर्याप्त बिजली आपूर्ति, पानी की टंकी बनवाने सहित अन्य विकास कार्यों को भी गिनाना नहीं भूले।
उनके संबोधन में गंगा की सफाई और काशी के गंदगी से मुक्त न होने की पीड़ा भी झलकी। रोड शो खत्म होने के बाद गिरजाघर में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश ने पीएम मोदी को काशी को क्योटो बनाने की बात पर इसे काशी ही बने रहने देने की सलाह दी।
कहा कि पीएम जब पाइनेपल की जगह नारियल की जूस की बात पर कहा-आप अगर मट्ठा पिएंगे तो वह यह भी कह सकते हैं कि आप लोगों ने भांग पी है। इससे बचने की जरूरत है।
भीड़ में खड़े एक पार्षद सहित कई नेताओं का नाम लेकर यह बताने की कोशिश की कि बनारसियों को वह भूलते नहीं हैं। भाजपा विधायक श्याम देव राय चौधरी की मांग पर काशी में 24 घंटे बिजली देने का दावा करते हुए उन्होंने लोगों का दिल जीतने का प्रयास किया।
राहुल ने डॉन फिल्म का डॉयलाग बोला
इसी दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बहुचर्चित डॉन का डॉयलाग सुनाते हुए चुटकी ली-जुमलेबाजी छोड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।