चौबेपुर। स्वर्वेद महामंदिर के वैदिक गुरुकुलम में सोमवार को आत्मरक्षा और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया। 10 दिनों के विशेष प्रशिक्षण शिविर के समापन पर गुरुकुल की विशिष्ट शिक्षा-पद्धति में शास्त्र और शस्त्र दोनों के समन्वय को सिखाया गया। विद्यार्थियों को एक ओर वेद, उपनिषद, भारतीय दर्शन, संस्कृत और सनातन संस्कृति का अध्ययन, वहीं दूसरी ओर योग, व्यायाम, आत्मरक्षा और शौर्य-कौशल के माध्यम से उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम बनाया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण दे रहे राजकुमार आर्य और सहयोगी के साथ गुरुकुल के प्राचार्य शैलेंद्र द्विवेदी, सच्चिदानंद सहाय, अरुण ठाकुर, भरत दुबे, पशुपतिनाथ त्रिपाठी, हरेंद्र ब्रह्मचारी और नारायण तिवारी उपस्थित रहे।