वाराणसी के माध्यमिक विद्यालयों में परेशानी।
- फोटो : अमर उजाला
Primary School in Varanasi: जिले के माध्यमिक विद्यालयों में आधे से ज्यादा शैक्षणिक सत्र बीत जाने के बाद भी 13 फीसदी शिक्षकों की कमी है। पूरे जिले में स्वीकृत 292 शिक्षकों के पदों में से 40 पद खाली हैं। अब तक छात्रों को 8 विद्यालयों में गणित, 7 में विज्ञान और 6 में कंप्यूटर समेत 10 से ज्यादा विषयों के शिक्षक नहीं मिल पाए हैं। दो महीने में बच्चों की बोर्ड परीक्षाएं भी शुरू होने वाली हैं और कई प्रमुख विषयों के कोर्स अब तक पूरे नहीं हो पाए हैं।
वाराणसी में कुल 40 राजकीय हाईस्कूल और इंटर विद्यालय हैं। इनमें कुल 292 शिक्षकों के पद स्वीकृत हैं। प्रमुख विषयों के शिक्षकों का न होना पढ़ाई को प्रभावित करता है। इससे दूसरे शिक्षकों को अन्य विषयों की कक्षाएं लेनी पड़ती हैं। बोर्ड ने परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। 18 फरवरी से परीक्षा शुरू होने वाली हैं। गणित, विज्ञान, कंप्यूटर जैसे प्रमुख विषयों की परीक्षा भी शुरूआत में ही हैं।