फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नानी की तेरहवीं से लौट रहे मौसेरे भाइयों की मौत, घंटों रोड पर पड़ा रहा शव

Tue, 27 Oct 2020 01:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं-मछलीशहर मार्ग पर मेजा मोड़ के पास सोमवार की रात तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराने से बाइक सवार मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। घंटों तक शव मौके पर ही पड़ा रहा। आधार कार्ड से पहचान के बाद पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के कुंभापुर गांव निवासी श्याम कुमार गौतम अपनी नानी के त्रयोदशाह (तेरहवीं) कार्यक्रम में शामिल होने मड़ियाहूं कोतवाली के गौहर गांव स्थित ननिहाल आया था। देर रात करीब एक बजे कार्यक्रम समाप्ति के बाद मौसेरा भाई धर्मेंद्र गौतम(28) उसे बाइक से घर छोड़ने जा रहा था।


मेजा गांव के मोड़ पर अचानक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर बाद राहगीरों ने सड़क किनारे पड़े शव को देखा तो सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के पास से मिले आधार कार्ड से पहचान के बाद सूचना परिवारवालों को दी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें