फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: निर्माणाधीन मकान से सामग्री और ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर की बैटरी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव। थाना क्षेत्र के चक खरावन गांव में रविवार रात निर्माणाधीन मकान से निर्माण सामग्री और देवचंदपुर के ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर की बैटरी चोरी हो गई। खररिया गांव निवासी राजेश प्रजापति ने पुलिस को बताया कि वह चक खरावन गांव में मकान बनवा रहे थे, रात में किसी समय निर्माण के लिए रखा गया लोहे का पाइप और अन्य सामान चोरी हो गए। उधर, बैटरी चोरी के मामले में भट्ठा मालिक छोटे लाल ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें