फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वन टाइम टैक्स के विरोध में 200 कैब व टैक्सी संचालकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार से नए नियम को वापस लेने की मांग की, चक्का जाम की चेतावनी
विज्ञापन



वाराणसी। वन टाइम टैक्स के विरोध में 200 कैब और टैक्सी संचालकों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। बनारस टूरिस्ट एसोसिएशन और बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने नदेसर के पीसीएफ प्लाजा कार्यालय पर नए नियमों का विरोध किया। नदेसर से बाबतपुर आरटीओ कार्यालय पर कैब संचालकों ने संभागीय परिवहन अधिकारी राघवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनके पत्र को शासन को भेजा जाएगा। एक सप्ताह में समाधान खोजा जाएगा। बीटीटीए के महामंत्री प्रकाश जायसवाल ने कहा कि सरकार की मंशा टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को खत्म करने जैसी नजर आ रही है। कारोबारियों से उनके आय से 10 गुना टैक्स वसूलने की मंशा लेकर अधिनियम तैयार करती है, ताकि व्यवसायी खुद ब खुद इस व्यवसाय से पलायन कर जाएं। आज टैक्सी गाड़ियों पर वन टाइम टैक्स भी उसी का एक प्रारूप है। बीटीए के अध्यक्ष नीरज ने बताया कि इस टैक्स से टूरिस्टों पर अत्यधिक बोझ बढ़ाने की आशंका है। सरकार का अगर यही रवैया रही तो वाराणसी नहीं उत्तर प्रदेश से टूरिस्ट का आना बंद हो जाएगा। प्रणय रंजन ने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो रोड पर चक्का जाम करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें