बीएचयू में सोमवार को पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय हैंडबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में पूर्वी क्षेत्र के कई विश्वविद्यालयों की 36 टीमें के 648 खिलाड़ी और 72 कोच और मैनेजर शामिल हैं। पहले दिन सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार, उत्कल विश्वविद्यालय, राजीव गांधी विवि और संत गहिरा गुरु विवि ने जीत की। वहीं, आईआईटी कलिंग सहित चार टीमों के खिलाफ वॉकओवर भी मिला। विवि क्रीड़ा परिषद की ओर से एंफीथियेटर ग्राउंड पर पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय हैंडबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता कराई जा रही है जो कि छह नवंबर तक चलेगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को चार पूल में बांटा गया। प्रतियोगिता नॉकआउट-कम-लीग प्रारूप में होगा। प्रतियोगिता के माध्यम से शीर्ष चार टीमें ऑल इंडिया इंटर-जोनल इंटर-यूनिवर्सिटी हैंडबॉल (पुरुष) टूर्नामेंट 2026 के लिए क्वालिफाई करेंगी। पहले दिन के मुकाबलों में सोमवार सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार ने मगध विश्वविद्यालय को 21–13 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में उत्कल विश्वविद्यालय ने त्रिपुरा विश्वविद्यालय को 40–29 से हराकर शानदार जीत हासिल की। तीसरे मुकाबले में राजीव गांधी विश्वविद्यालय ने स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय को 28-13 से शिकस्त दी। वहीं, चौथे मुकाबले में संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय ने रांची विश्वविद्यालय को 33-18 से पराजित कर जीत अपने नाम की।
इन चारों टीमों को मिला वॉकओवर
कोर्ट संख्या-2 पर चार मुकाबले वॉकओवर के आधार पर समाप्त हुए। कोर्ट संख्या-2 पर चार मुकाबलों में वॉकओवर के आधार पर रिजल्ट घोषित किए गए। नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को आईआईटी कलिंग के खिलाफ, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय को आलिया विश्वविद्यालय और गुरु घासीदास विश्वविद्यालय को मुंगेर विश्वविद्यालय के विरुद्ध वॉकओवर मिला। इसके अलावा शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय और कल्याणी विश्वविद्यालय के बीच निर्धारित मुकाबले में भी वॉकओवर के आधार पर रिजल्ट आया। वहीं इस मैच के विजेता की पुष्टि आधिकारिक परिणाम-पत्र से की जानी है। मुख्य अतिथि आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार, बरेका के सुशांत मिश्रा विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की उपाध्यक्ष प्रो. अर्चना सिंह, आयोजन सचिव डॉ. धीरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।