फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बंकिमचंद्र चटोपाध्याय की 188वीं जयंती पर हुआ सामूहिक गान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रणाम वंदे मातरम् समिति ने शुक्रवार को वंदे मातरम के रचयिता बंकिमचंद्र चटोपाध्याय की 188वीं जयंती मनाई। समिति ने शुक्रवार सुबह 11 बजे माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गान किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद गिरीश श्रीवास्तव ने कहा कि बंकिमचंद्र चटोपाध्याय एक महान उपन्यासकार भी थे। उनका जन्म 1838 में बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कंठपुरा (नैहाटी) गांव में हुआ था। कार्यक्रम का नेतृत्व अध्यक्ष अनूप जायसवाल ने किया। संचालन धीरेंद्र शर्मा ने किया, जबकि चंद्र विजय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर शंकर जायसवाल, आदित्य गोयनका, नवीन कसेरा, गोपाल, मंगलेश जायसवाल, एडवोकेट सुनील कन्नौजिया, प्रदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें