निजीकरण को लेकर बरेका कर्मचारियों ने दिया ज्ञापनवाराणासी।
- फोटो : Samvad
बरेका मेंस यूनियन के कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय को ज्ञापन दिया। निजीकरण का आरोप लगाकर 3300 कर्मचारियों के हस्ताक्षर वाला ज्ञापन एसीपी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित कर सौंपा। आरोप लगाया कि करोड़ों के इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्याप्त मैन पॉवर के बावजूद ठेके के माध्यम से काम कराया जा रहा है। ये भी कहा कि पहले ये काम कर्मचारियों से ही लिए जाते थे, लेकिन एक साजिश के तहत रेल मंत्रालय को गलत सूचना देकर काम निजी हाथों में दे दिए गए। लिफ्टरों का संचालन, टर्बो सुपर चार्जर की ओवरहालिंग, पावर पैक असेंबली, पेंटिंग के कार्य, ब्लॉक निर्माण और बोगी निर्माण के काम हैं। शुक्रवार को कारखाने के लंच ब्रेक का सायरन बजते ही कर्मचारी कारखाने के पूर्वी गेट पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद निजीकरण और आउटसोर्सिंग के खिलाफ स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर जुलूस निकालते हुए जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे।