फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में सामूहिक हत्याकांड : कहां छिपा है विक्की...? DCP ने लिया एक्शन, 25 हजार का इनाम घोषित; तलाश जारी

Wed, 20 Nov 2024 08:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : वाराणसी में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। भदैनी इलाके में एक बहुमंजिला मकान के अलग-अलग तल से एक महिला, उसके दो बेटों और एक बेटी का शव मिला था। जबकि घटनास्थल से लगभग 14 किलोमीटर दूर मीरापुर रामपुर स्थित निर्माणाधीन मकान में महिला के पति का अर्धनग्न शव बेड पर मिला। उसे भी गोली मारी गई थी। पांचों की कनपटी और सीने में गोली मारी गई थी
विज्ञापन
विशाल उर्फ विक्की का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में बीते 4-5 नवंबर की रात भदैनी में हुए हत्या मामले में विशाल गुप्ता उर्फ विक्की की तलाश आज भी जारी है। पांच राज्यों में पुलिस की छापेमारी मे अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। वहीं, डीसीपी काशी ने विक्की पर 25 हजार का ईनाम घोषित कर दिया है। 15 दिन में पुलिस की कई टीमें यूपी-बिहार सहित कई राज्यों में तलाश कर चुकी है।
विज्ञापन


वाराणसी के भदैनी के रहने वाले एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। पुलिस द्वारा आरोपी माना जा रहा बड़ा भतीजा विशाल गुप्ता उर्फ विक्की तीर्थस्थलों में पूजा-पाठ करते हुए घर आया था। पुलिस को विशाल के केदारनाथ, बद्रीनाथ और जम्मू जाने से संबंधित सबूत मिले हैं।

दर्शन-पूजन के बाद विशाल दीपावली से पहले घर आया था। हालांकिए वारदात के 15वें दिन यानी बुधवार को भी पुलिस यह पता नहीं लगा सकी कि विशाल आखिरकार छिपा कहां है।
विज्ञापन




भेलूपुर थाना इलाके के भदैनी निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, उसकी पत्नी नीतू और तीन बच्चों नमनेंद्र, सुबेंद्र और गौरांगी का शव गत पांच नवंबर को उनके घर में मिला था। पांचों की गोली मार कर हत्या की गई थी। वारदात के बाद से ही राजेंद्र के छोटे भाई कृष्णा का बड़ा बेटा विशाल लापता है। वहीं, विशाल का छोटा भाई जुगनू पुलिस की निगरानी में है। 

विशाल की तलाश में पुलिस टीमें मुंबई, अहमदाबाद, बंगलूरू, दिल्ली और तमिलनाडु तक गईं, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। इस संबंध में डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने कहा था कि विशाल की तलाश पुलिस टीमें सरगर्मी से कर रही हैं। पूरी उम्मीद है कि वह जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें