मणिकर्णिका घाट पर होने वाली मसाने की होली के मद्देनजर बृहस्पतिवार को एसीपी दशाश्वमेध प्रज्ञा पाठक ने चौक थाने में बाबा मसाननाथ मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों के साथ बैठक की। एसीपी दशाश्वमेध ने कहा कि परंपरा का अच्छे तरीके से निर्वहन किया जाएगा। सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था पुख्ता रहेगी। बैठक के बाद एसीपी और चौक थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्र ने मणिकर्णिका घाट जाकर मंदिर का मुआयना किया। इस दौरान मंदिर के व्यवस्थापक गुलशन कपूर, संजय गुप्ता, विजय पांडेय और विहारी लाल गुप्ता मौजूद रहे।