फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पत्नी ने पति समेत 12 पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति पर बुआ की लड़की से अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए पति, सास, ससुर, देवर, जेठ, जेठानी समेत एक 12 लोगों के खिलाफ दहेज अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता अनीता चौहान पुत्री पारसनाथ चौहान ग्राम पोस्ट कोहडा सुल्तानपुर थाना बक्सा जनपद जौनपुर की ओर से पुलिस का तहरीर दी गई है। कहा कि मेरा विवाह 31 मई 2022 को अरविंद चौहान पुत्र श्यामबहादुर चौहान ग्राम परशुरामपुर थाना नगरा से हुआ था। विवाह मैं जब विदा होकर आई तो कुछ दिन बाद मेरे ससुराल वालों ने पति, सास, ससुर ,जेठ, जेठानी ने मेरे पर दबाव बनाया कि तुम अपने माता पिता से जनपद वाराणसी, इलाहाबाद में जमीन खरीदवा कर हम लोगों को दो। यह बात मैंने माता पिता को बताई तो उन लोगों ने कहा कि चलो तुम्हारे ससुराल वालों से बात हो जाएगी। कुछ दिनों बाद मुझे पता चला कि मेरे पति अरविंद चौहान का उनकी सगी बुआ की पुत्री के साथ अवैध संबंध है। यह बात मैंने माता पिता को बताई तो मेरे पिता व भाई मेरे ससुराल आकर मेरे सास, ससुर, जेठ, जेठानी तथा पति के साथ जमीन मांगी और पंचायत की। लडकी की मां व भाई व उसका पिता सभी मेरे पति के फोन से मुझे जान से मारने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें