फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Masan Holi 2026: मसाने की होली के विरोध में डोम राजा परिवार, आयोजन पर प्रतिबंध लगाने की मांग

Tue, 24 Feb 2026 05:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: डोम राजा परिवार ने मसाने की होली पर रोक लगाने के लिए डीएम और पुलिस कमिश्नर ऑफिस में शिकायत की। किसी भी पुराण में मसाने की होली की परंपरा ना होने का दावा किया है।
विज्ञापन
डोम राजा परिवार के विश्वनाथ चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में काशी विद्वत परिषद के बाद अब डोम राजा परिवार ने मसाने की होली का विरोध किया है। डोम राजा परिवार के सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने मणिकर्णिका घाट पर होने वाले इस आयोजन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। 

विज्ञापन


डोम राजा परिवार ने मंगलवार को मसाने की होली का विरोध करते हुए इस पर रोक लगाने के लिए डीएम और पुलिस कमिश्नर ऑफिस में शिकायत की। कहा कि पौराणिक मान्यताओं के नाम पर हुड़दंगई और अराजकता फैलाया जाता है। किसी भी पुराण में मसाने की होली की परंपरा ना होने का दावा किया। 

महाश्मशान में मसाने की होली के आयोजन पर रोक न लगाए जाने पर डोम राजा परिवार ने विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। डोम राजा परिवार के सदस्यों ने वाराणसी प्रशासन से झाकी निकालने की अनुमति पर रोक लगाने औक महाश्मशान घाट पर चिताओं के भस्म की होली पर रोक लगाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें