फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मारवाड़ी समाज ने 33 युवा प्रतिभाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मारवाड़ी समाज ने रविवार को महाराजा अग्रसेन जयंती पर युवा प्रतिभाओं का सम्मान किया। प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा 10 और 12वीं की परीक्षा में 90 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले छात्रों, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल और प्रोफेशनल डिग्री धारक 22 युवाओं को सम्मान मिला। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ने कहा कि युवा पीढ़ी में असीम ऊर्जा और संभावनाएं हैं। देश और समाज के बेहतर भविष्य के लिए योग्य युवाओं का आगे आना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष अनूप सराफ ने समाज के लोगों से सहयोग करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री पवन कुमार अग्रवाल ने शिक्षा छात्रवृत्ति योजना और रोजगार दिलाने के प्रयासों की जानकारी दी। मारवाड़ी समाज के संरक्षक मंडल के अध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल ने युवाओं को बाहरी दबाव की बजाय स्वप्रेरणा से अपने लक्ष्यों की दिशा में सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने की सलाह दी। समारोह में युवाओं के साथ उनके माता-पिता को भी अंगवस्त्रम, गिफ्ट, स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन कमलेश अग्रवाल और अनिल जाजोदिया ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें