फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मारवाड़ी समाज ने धूमधाम से मनाया दीपावली मिलन समारोह

विज्ञापन
मारवाड़ी युवक संघ भवन में मारवाड़ी समाज द्वारा आयोजित दिवाली मिलन समारोह में शामिल मारवाड़ी समा
विज्ञापन
मारवाड़ी समाज और मारवाड़ी महिला संगठन ने मंगलवार को लक्सा स्थित मारवाड़ी समाज भवन में दीपावली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया। समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने लक्ष्मी गणेश का पूजन किया और एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। संस्था के अध्यक्ष अनूप सराफ ने काशी में समाज के लोगों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि नवीनीकृत समाज भवन में बाहर से आए लोगों को ठहरने की सुविधा मिलेगी। संरक्षक मंडल के अध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल, आरके चौधरी और दीपक बजाज ने कहा कि मारवाड़ी समाज की एकता राष्ट्र हित में सहायक होगी। बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की, गायक उत्तम दा ने भजन सुनाए और 25 लोगों को लकी ड्रॉ में उपहार मिले। संचालन मनमोहन लोहिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें