शिवपुर। सरकारी अस्पताल के निर्माण क्षेत्र में काम कर रहे मजदूर छोटू कुमार लोहार (31) का शव सोमवार सुबह उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बिहार के दुरनिया के रामबाग गांव का निवासी छोटू ढाई महीने से मजदूरी कर रहा था। वह अस्पताल परिसर में ही कमरे में रह रहा था। बताया जा रहा है कि छोटू का पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। उसकी दो साल की बेटी भी है। परिजनों के अनुसार, छोटू का भांजा सोनू लोहार भी अस्पताल परिसर में अलग कमरे में रहता था। सोनू ने पुलिस को बताया कि सुबह पांच बजे वह मामा के कमरे में गया। दरवाजा खुला था। अंदर मामा का शव फंदे से लटका था। अपने मित्र बबलू को सूचना दी। इंस्पेक्टर अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि अवसाद में आकर छोटू ने कदम उठाया। पत्नी से उसकी अनबन चल रही थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद