जरूरतमंदों को राशन देते सीआरपीएफ के जवान
- फोटो : amar ujala
कहा कि कभी भी किसी प्रकार की दिक्कत हो तो उन्हें बताने में संकोच कतई न करें। शहीद रमेश के परिवार के लिए सीआरपीएफ का प्रत्येक जवान चौबीसों घंटे तत्पर मिलेगा। इस दौरान सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी सुरेश मिश्रा और उप कमांडेंट रवि श्रीवास्तव के साथ ही व्यवसायी केशव जालान और प्रो. आलोक राय आदि मौजूद थे।
उधर, सीआरपीएफ के जवानों ने शहर में राम कुष्ठ सेवा आश्रम पड़ाव,अर्दली बाजार, भोजूबीर और गौतम गार्डन कॉलोनी में रसायन का छिड़काव किया। वहीं, 95 बटालियन सीआरपीएफ के महिला संगठन कावा की अध्यक्ष रंजीता सिंह ने शहर में इच्छुक एवं समर्थ लोगों द्वारा दिए गए राशन को एकत्र किया।