फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: फेसबुक पर दोस्ती कर विवाहिता से किया दुष्कर्म, कथित सिपाही सहित दो पर मुकदमा दर्ज

Thu, 20 Apr 2023 11:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गाजीपुर एक विवाहिता ने एक कथित सिपाही पर दुष्कर्म और उसके भाई पर धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के सादात की एक विवाहिता ने एक कथित सिपाही पर दुष्कर्म और उसके भाई पर धमकाने के आरोप में लालपुर पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। विवाहिता के अनुसार उसकी शादी सादात के एक युवक से हुई है।

विज्ञापन


ससुराल में विवाद के कारण उसकी विदाई नहीं हो रही थी। इस बीच फेसबुक से उसकी जान-पहचान गाजीपुर के मनीहारी सिहबरी के विनय यादव से हुई। विनय ने उसे फेसबुक मैसेंजर पर कॉल किया। उसने बताया कि उसकी ड्यूटी अयोध्या में थी। अब वह कैंट स्टेशन पर आ रहा है।

लंबे समय तक दोनों रहे साथ

शादी का झांसा दिया और 12 दिन बाद उसे लेकर वैष्णो देवी गया, फिर लखनऊ लेकर आया। दोनों जगह होटल में कमरा बुक करके साथ रहा और दुष्कर्म किया। यह सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा।
ये भी पढ़ें: बिहार की गायिका के साथ बनारस में दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, पीड़िता बोली- प्यार के नाम पर धोखा

विज्ञापन

होटल में वह पत्नी के तौर पर बताता था। दिवाली व अन्य त्योहारों पर भी बुलाकर दुष्कर्म करता रहा। बीते 12 जनवरी को वाराणसी कैंट स्टेशन के पास एक होटल में तीन दिन तक साथ रखा। इस दौरान उसे लगा कि उसे विनय झांसा देकर शोषण कर रहा है। इस पर उसने बातचीत बंद कर दी। 10 दिन तक बात नहीं की तो उसके भाई का फोन आया।
विज्ञापन

उसने विनय से बात कराई, वह लगातार रो रहा था। मिलने के लिए कैंट स्टेशन पर बुलाया। वहां पर विनय और उसके भाई ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी विनय का भाई फोन कर धमका रहा है। इस संबंध में इंस्पेक्टर लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार अंबष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें