उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी 26 साल की एक युवती ने साइबर थाने में एक शिकायत दी थी। पीड़िता ने बताया कि वह एक अस्पताल में नौकरी करती है। किसी ने उसके इंस्टाग्राम अकाउंट की फोटो पर अश्लील कमेंट किया था। उसने उसे नजरअंदाज किया और उस अकाउंट को ब्लॉक कर दिया।
कुछ दिन बाद एक अन्य अंजान अकाउंट से उसे इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजे गए। जिसमें कहा गया था कि उसके पास उसकी कुछ बेहद निजी जानकारियां हैं। इसके बाद आरोपी ने उससे अश्लील फोटो मांगने के अलावा संबंध बनाने की मांग की।
कुछ दिनों के बाद आरोपी ने उसके घर के दरवाजे पर अभद्र टिप्पणियों वाला एक पत्र भेजा। छानबीन करने पर पता चला कि इंस्टाग्राम अकाउंट वाराणसी से बनाया गया था।