लोहता। थाना क्षेत्र की 21 साल की विवाहिता प्रैक्टिकल परीक्षा देने घर से निकली, लेकिन लौटी नहीं। खोजबीन कर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार, विवाहिता एक जून को पति के साथ बाइक से बीएलडब्ल्यू के राजकीय महिला महाविद्यालय में प्रैक्टिकल परीक्षा देने गई थी। परीक्षा के बाद वह लापता हो गई।पति ने बताया कि पत्नी के घर न लौटने पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। उन्होंने लोहता थाने में तहरीर दी, जहां घटना स्थल मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में होने की बात कहकर उन्हें वहां भेज दिया गया। मंडुवाडीह थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई। आरोप लगाया कि वह घर से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी भी साथ ले गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि आसपास के सीसी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तलाश की जा रही है। संवाद