फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया। अमरा गांव में एक विवाहिता की मौत की सूचना पाकर पहुंचे उसके पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पाकर पहुंची रोहनिया थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

बच्छाव पश्चिमपुरा की रहने वाली सीमा विश्वकर्मा (32) की शादी अमरा के विजय विश्वकर्मा के साथ वर्ष 2013 में हुई थी। रविवार की सुबह सीमा की मौत की सूचना पाकर उनके पिता रामाश्रय विश्वकर्मा अपने परिजनों के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनकी बड़ी बेटी सुमन की शादी संजय विश्वकर्मा के साथ हुई थी। संजय के छोटे भाई विजय के साथ सीमा की शादी हुई थी। शादी के बाद उनकी दोनों बेटियों को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। कुछ महीने पहले उनकी बड़ी लड़की सुमन को मारपीट कर ससुराल से भगा दिया गया था। सीमा दो बेटियों की मां थी। बेटा न पैदा करने के कारण और दहेज को लेकर सीमा को प्रताड़ित किया जाता था। उनकी बेटी की मारपीट कर हत्या की गई है। पिता ने पुलिस को पति, ससुर, सास, एक जेठ और दो देवर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सीमा के ससुराल वालों का कहना था कि अचानक उनकी तबीयत खराब हुई तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस संबंध में रोहनिया थानाध्यक्ष विवेक शुक्ला ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें