फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चार दिन पहले धूमधाम से मनाया था जन्मदिन, अब घर में फंदे से लटककर दे दी जान

Wed, 10 Jan 2024 08:30 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जन्मदिन के चार दिन बाद ऐसा क्या हुआ कि विवाहिता ने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना उस समय हुई जब घर में वह अकेली थी। मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंचकर विवाहिता के मायके वालों को सूचना देने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के महमूरगंज इलाके की शील नगर कॉलोनी में रहने वाली अपूर्वा वाजपेई (23) बुधवार को फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर भेलूपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अपूर्वा के मायके वालों को घटना की सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
चौक थाना क्षेत्र के सुड़िया इलाके के रहने वाले कृष्ण मोहन वाजपेई अपने परिवार के साथ शील नगर कॉलोनी में मकान बनवा कर रहते हैं। कृष्ण मोहन के दो बेटे शिवम और विनायक हैं। बड़ा बेटा शिवम काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी करता है। शिवम की शादी प्रयागराज की अपूर्वा से 19 फरवरी 2023 को हुई थी। 

अपूर्वा का जन्मदिन चार दिन पहले ही धूमधाम से मनाया गया था। बुधवार की दोपहर कृष्ण मोहन उनकी पत्नी और बेटे घर में नहीं थे। उसी दौरान अपूर्वा घर के बरामदे में ही दुपट्टे के सहारे पंखे की कुंडी में फंदा लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन


इस संबंध में भेलूपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन घटना की कोई ठोस वजह भी नहीं बता सके हैं। विवाहिता के मायके के लोगों के आने पर उनकी तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें