फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी के तीन महीने बाद विवाहिता ने मौत को लगाया गले, फंदे से लटककर दी जान; ससुरालियों पर हत्या का आरोप

Fri, 22 Nov 2024 07:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में एक विवाहिता ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। उसका विवाह बीते जुलाई माह में हुआ था। घटना के बाद मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के सरायमोहना चौकी अंतर्गत इलाके में एक विवाहिता ने कमरे में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप लगाते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


यह है मामला 
प्राप्त जानकारी के अनुसार सराय मोहना चौकी के खालिसपुर गांव में शुक्रवार को विवाहिता आंचल यादव (25) ने अपने कमरे में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। आंचल यादव की शादी बीते 9 जुलाई को यूपीसीएल में जूनियर अस्सिटेंट पद पर कार्यरत राधेश्याम यादव के साथ हुई थी।
 
आंचल के मां को फोन पर ससुराल वालों की ओर से सूचना दी गई कि उनकी बेटी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर लिया है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दहेज उत्पीड़न की बात कही। कहा कि बेटी को मार दिया गया है। भाई रवि ने कहा कि दहेज में 20 लाख रुपया और दो बाइक दी थी। उसके बाद भी बहन को प्रताड़ित किया जाता था। मृतका के पिता सुरेश यादव ने स्थानीय थाने पर लिखित प्राथना पत्र दिया। मामले को संदिग्ध मानकर पुलिस जांच में जुटी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें