फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर। प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकालने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने ममता यादव की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। शंकरपुर गांव निवासी ममता यादव ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 2011 में सरसवां निवासी माता से हुई। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता रहा। महिला ने पति पर दूसरी महिला से कथित प्रेम प्रसंग का भी आरोप लगाया है। ममता के मुताबिक, 10 मार्च 2026 को पति माता और जेठ शीतला ने मारपीट की। उसके कपड़े और सामान घर से बाहर फेंककर उसे निकाल दिया। आरोप है कि जेठ ने दोबारा घर में आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि माता, शीतला और सीमा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें