फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर निवासी दीक्षा सिंह ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अनुराग सिंह, ससुर राजेंद्र सिंह और सास नंदनी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दीक्षा के मुताबिक, उसकी शादी 28 जून 2020 को अनुराग सिंह से हुई। शादी में मायके पक्ष ने 10 लाख नकद के साथ जेवरात और घरेलू सामान दिया था। आरोप है कि इसके बाद ससुराल पक्ष पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। साल 2022 में गर्भावस्था के दौरान भी उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें