फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शादीशुदा महिला पर युवक को रखने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई बस्ती निवासी पिता ने एक विवाहिता के खिलाफ जबरन बेटे को रखनेे का आरोप लगाया है। रविवार को दोनों पक्ष लालपुर-पांडेयपुर थाने पहुंचे। पुलिस ने महिला और युवक को साथ रहने को कहा।
विज्ञापन

पांडेयपुर के नई बस्ती निवासी पिता का आरोप है कि शादीशुदा महिला जिसकी सात साल की बच्ची है, उनने मेरे बेटे को अपने प्रेम जाल में फांस लिया है। बेटे को जबरन अपने साथ रखना चाहती है। वहीं, महिला का आरोप है कि युवक उसके साथ मुंबई में रहा और उसके बच्चे की मां बनने वाली है। इस बात की जानकारी होने पर पिता अपने बेटे को गायब करना चाहते हैं।
लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी परमहंस गुप्ता के अनुसार युवक बालिग है। वह महिला के संग रहने को तैयार है। मुंबई में दोनों साथ रहते थे। महिला चार माह की गर्भवती है। महिला के अनुसार वह किसी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं चाहती है। युवक भी उसके साथ रहने को तैयार है। इसलिए दोनों को साथ रहने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें