फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत पर चक्काजाम

Tue, 13 Sep 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल हुई मनोरमा देवी (32) की सोमवार को उपचार के दौरान रोहनिया स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। आरोप है कि डॉक्टरों ने कहा कि जब तक 15 हजार रुपये नहीं जमा होंगे शव नहीं सौंपा जाएगा। इससे गुस्साए मनोरमा के घर वालों और ग्रामीणों ने नोनखरा गांव के सामने वाराणसी-भदोही मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग पर आए विधायक सुशील सिंह ने डीएम और एसडीएम राजातालाब से बातचीत कर पूरी मदद का आश्वासन दिया तब जाकर आवागमन सामान्य हुआ।
विज्ञापन

जंसा थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर नोनखरा गांव निवासी मुंशी सोनकर की पत्नी मनोरमा देवी (32) गोराईं स्थित गल्ले की दूकान पर राशन लेने गई थी।


इसी दौरान कपसेठी से बनारस जा रही एक निजी स्कूल की बस ने मनोरमा को धक्का मार दिया। मनोरमा को घरवाले रोहनिया स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मनोरमा को मृत घोषित कर दिया और 15 हजार रुपये देने के बाद ही शव सौंपने की बात कही। इससे गुस्साए लोग वाराणसी-भदोही मार्ग पर नोनखरा गांव के सामने चक्काजाम कर दिए।


विधायक सुशील ने जिलाधिकारी और एसडीएम राजातालाब से बातचीत कर ग्रामीणों की मदद का आश्वासन दिया तब जाकर चक्काजाम समाप्त हुआ। पुलिस शव लेकर जा रही थी कि तब तक शराब के नशे में धुत कुछ लोग आए। सभी ने शव पुलिस से छीना और हंगामा करने लगे। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो सभी भाग खड़े हुए। सीओ सदर रामसेवक यादव ने बताया कि शराब पीकर हंगामा करने वालों को चिह्नित कर लिया गया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें