फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: इंटरनेट सेवा बंद होने से लोग लाचार और व्यापार हुआ बेजार

Sat, 21 Dec 2019 03:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
काशी में प्रशासन द्वारा मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक लगाने से लोग परेशान रहे। आनलाइन व्यापार भी प्रभावित हुआ। शहर में आनलाइन कारोबार करने वाली फूड कंपनियों, टैक्सी कंपनियों से लेकर मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज न होने से हर उम्र के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


एक दूसरे को फोन करके इंटरनेट पर रोक लगने की जानकारी देते और लेते रहे। वहीं आनलाइन कंपनियों की ओर से डिलिवरी करने वाले उत्पादों पर भी शुक्रवार को विराम लगा रहा। स्विगी और जोमेटो से लेकर पिज्जा आदि डिलीवरी करने वाली अन्य कंपनियों का पूरा काम इंटरनेट नहीं चलने से दोपहर बाद बंद हो गया।

बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्रियों को भी परेशान होना पड़ा। शहर में आने के लिए बेकरार यात्रियों को ऑनलाइन टैक्सी नहीं मिल सकी। ऐसे में अन्य वाहनों की सेवा लेनी पड़ी। यही हाल शहर से एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों का रहा। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों से आने जाने वाले यात्रियों को आनलाइन टैक्सी की बुकिंग नहीं हो सकी।
विज्ञापन

डेढ़ हजार से अधिक डिलिवरी मैन रहे खाली हाथ
डिलिवरी मैन देर शाम तक इंटरनेट चालू होने की आस में होटलों व रेस्टोरेंट के बाहर खड़े रहे। स्विगी और जोमेटो में करीब डेढ़ हजार डिलिवरी मैन रोजाना भुगतान पर कार्यरत हैं। दूर दराज से शहर आने वाले इन डिलिवरी मैन को खाली हाथ घर लौटना पड़ा।

अमूमन एक दिन में एक डिलिवरी मैन 500 से 1200 रुपये फूड डिलिवरी के जरिए कमाता है। स्विगी के एक अधिकारी ने बताया कि करीब पांच हजार से अधिक आर्डर नहीं मिल पाए। कमोबेश यही हाल जोमेटो सहित अन्य पिज्जा कंपनियों का भी रहा। इनकी आय में चपत लगी।
विज्ञापन

शेयर मार्केट में भी सन्नाटा
इंटरनेट बंद होने से शेयर मार्केट में शांति रही। हाल यह रहा कि इंटरनेट की लीज लाइन लेने वाले कई शेयर ऑफिस में भी इंटरनेट नहीं चले। लाखों का शेयर खरीदने-बेचने वाले भी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। यही नहीं, शहर के दुर्गाकुंड कबीर नगर इलाके में आनलाइन चलने वाली कोचिंग भी इंटरनेट के अभाव में शुक्रवार को बंद कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें