फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के चुनिंदा तीर्थ स्थलों में से एक होगा कैथी मार्कंडेय महादेव धाम

Tue, 31 Jul 2018 01:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
mahendra nath pandey - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी से करीब 30 किमी दूर गंगा-गोमती के संगम तट पर स्थित कैथी मार्कंडेय महादेव मंदिर देश के चुनिंदा तीर्थ स्थलों में से एक होगा। इसकी घोषणा सावन के पहले सोमवार को मंदिर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व चंदौली सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने की। यहां सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष व पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने 18 करोड़ रुपये से बनने वाले गंगा गोमती संगम कैथी में घाट, गंगा नदी पर पहले से बने घाट के विस्तारीकरण कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में विकास की लहर चल रही है। इधर मार्कंडेय महादेव हमें अपनी सेवा के लिए ही बुलाएं हैं। हमने अपने पहले मंत्रित्व काल में नियोजन मंत्री के दौरान कैथी घाट पर सीढि़यां बनवाई। यहां पर्यटन का अवसर ही नहीं रोजगार का अवसर मिलेगा।

जो भी लोग अपनी भूमि में होटल खोलेंगे उनको 32 फीसदी की सब्सिडी दी जाएगी। कैथी के लोगों से अपील की कि सड़क चौड़ीकरण के लिए भूमि दें। इससे आपके भूमि की कीमत पांच गुना बढ़ जाएगी। चंदौली के टांडा घाट-कैथी घाट पर दोनों ओर सीढि़यां बनेंगी। साथ ही गंगा नदी में सीढि़यों पर कितना पानी है, इसका मापक बोर्ड भी लगेगा। जिससे लोग पानी में खतरे भांप कर ही अंदर स्नान करेंगे। 
विज्ञापन


निषाद समाज के लोग अगर साथ देंगे तो कैथी घाट से टांडा कला घाट पर पुल भी बनवाने का प्रयास करेंगे। बशर्ते निषाद समाज के लोग संतुष्ट होकर साथ दें, उनकी रोजी रोटी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन का नाम लिए बगैर तंज कसते हुए कहा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कहते हैं सब हमारे कार्यकाल का काम है।

उसी को पूर्व सांसद दोहराते हैं। उद्योगपति उद्योग यूपी में लगा रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री 16 महीने में सभी 75 जिलों का दौरा कर चुके हैं। शिलान्यास तो अब भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता कर रहे हैं। उन्होंने कहा पांच अगस्त को मुगलसराय जंक्शन का नाम दीनदयाल उपाध्याय के नाम होगा। अविश्वास प्रस्ताव पर कहा कि विपक्ष पर भारी पड़ गया।

मार्कंडेय धाम में पर्यटन की दृष्टि से रोजगार के अवसर : प्रदेश मंत्री

रीता बहुगुणा जोशी
उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा हमारा देश धर्म की नगरी है। लाखों कांवरिया पूरे हिंदुस्तान में निकल पड़े हैं जल चढ़ाने । भारत का साहित्य, संस्कृति क्या है लोग जानें। कैथी स्थित मार्कंडेय धाम का जिक्र पुराणों में है। यहां पर्यटन की दृष्टि से भी रोजगार के अवसर है।

पर्यटन विभाग यहां गंगा नदी के दोनों ओर सीढि़यों के निर्माण विस्तारीकरण से यहां रोजगार के अवसर है। यहां पर्यटकों के लिए होटल बनाने पर सरकार सब्सिडी देगी। उन्होंने कहा जनता के बीच जो रहता है वह लोगोें का दु:ख दर्द समझता है। हमारे मुख्यमंत्री जनता के बीच रहते हैं सबका दुख-दर्द समझते हैं।

कहा कि परिवहन विभाग हमेशा घाटे में रहता था। अब योगी सरकार में फायदे में है। पर्यटन के क्षेत्र में केवल विकास ही नहीं रोजगार भी मिलेगा। पूर्वांचल को पर्यटन स्थल बनाने का प्रयास हो रहा है। हमारी सरकार 16 महीने में जो किया सामने है। 
विज्ञापन

हजारों शिवभक्तों ने मार्कंडेय महादेव में किया जलाभिषेक

मार्केंडय मंदिर - फोटो : अमर उजाला
हर-हर महादेव उद्घोष व बोलबम के जयकारे के साथ हजारों शिवभक्तों ने कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव में जलाभिषेक किया। दूर दराज से जल लेकर आये कांवरियां मंदिर प्रांगण में बने रैनबसेरा व धर्मशालाओं में आकर ठहरे हुए थे। भोर की मंगला आरती के बाद जैसे ही मंदिर का पट खुला भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। देर शाम तक चल चढ़ाने और दर्शन पूजन का क्रम जारी रहा। यहां मान्यता है कि रामनाम लिखा बेलपत्र व एक लोटा जल चढ़ा देने से भगवान प्रसन्न होकर वांछित फल देते हैं । 

मंदिर परिसर में जगह-जगह रूद्राभिषेक, महामृत्युन्जय जप, शिवपुराण, सत्यनारायण भगवान की कथा का भी अनुश्रवण लोग करते रहे । मंदिर परिसर में पूजन सामग्री और फल- फूल की दुकानें भी आकर्षक ढंग से सजाई गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर जगह- जगह बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरे से निगाहबानी की जा रही थी।

दोपहर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व चंदौली सांसद डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय अपनी पत्नी प्रतिमा पांडेय के साथ बाबा का जलाभिषेक किये । साथ में पर्यटन मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने भी जलाभिषेक के बाद पूजन-अर्चन किया। क्षेत्राधिकारी पिंडरा सुरेन्द्र नाथ ने बताया कि 80 हजार से भी ज्यादा भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया ।

वहीं मार्कंडेय महादेव मंदिर परिसर व आसपास की सफाई के लिए चोलापुर ब्लाक के न्याय पंचायत राजवाड़ी, चौबेपुर धौरहरा ग्राम पंचायत से जुड़े सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत के निर्देश पर सफाई कर्मचारियों से मंदिर और आसपास के इलाकों को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया गया है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें