आपरेशन ग्रीन हंट और नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे मिशन 2017 के विरोध में माओवादियों ने बुधवार को झारखंड बंद किया है। इसको देखते हुए मुगलसराय रेल मंडल सहित पूरे हाजीपुर जोन में हाई अलर्ट पर है।
मंडल के गढ़वा सेक्शन में जाने वाले ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। झारखंड जाने वाली ट्रेनों के खिड़कियों और दरवाजे बंद रखने को कहा गया है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) बिहार झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी ने बुधवार को झारखंड बंद का किया है।
नक्सलियों ने झारखंड में जगह-जगह पर्चे भी चिपकाए हैं। नक्सलियों ने अस्पताल, प्रेस, दूध गाड़ी, स्कूल को बंद से अलग रखा है।