ई-रिक्शा पर वर्षों पुराना बरगद का पेड़ गिरा
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के गोलगड्डा तिराहे के पास स्थित वर्षों पुराना पेड़ अचानक से गुरुवार को ई-रिक्शा पर गिर गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक मनोज कुमार (38) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि ई-रिक्शा पर कोई यात्री सवार नहीं था।
पेड़ गिरने के कारण गोलगड्डा-चौकाघाट मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पर जैतपुरा पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। जैसे-तैसे पेड़ को काटकर यातायात को बहाल कराया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते मंगलवार रात एक ट्रक ने बरगद के पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी थी। जिसके कारण पेड़ टूटकर आधा लटक गया था।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग और नगर निगम को दी थी। आरोप है कि सूचना के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली।
ये भी पढ़ें: वाराणसी में गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर जारी, जबरदस्त बिजली कटौती से बढ़ी मुसीबत