फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: शिव की नगरी काशी में लड्डू गोपाल की तलाश में जुटी पुलिस, दर-दर भटक रहा हरदोई से आया परिवार

Thu, 15 Jun 2023 01:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

हरदोई से काशी घूमने आए परिवार से आराध्य लड्डू गोपाल से बिछड़ गए। खोजबीन के बाद भी लड्डू गोपाल नहीं मिले तो पूरा परिवार रोते-बिलखते बनारस की गलियों में भटकता रहा। आखिर में थक हारकर थाने पहुंचा। पुलिस टीम लड्डू गोपाल की तलाश में खाक छान रही है। 
विज्ञापन
हरदोई से काशी आया परिवार लड्डू गोपाल की तलाश में भटक रहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई से काशी भ्रमण पर आए परिवार के आराध्य लड्डू गोपाल की खोजबीन के लिए लक्सा पुलिस ने 100 से अधिक सीसी कैमरे खंगाले। बुधवार को पुलिस की एक टीम सिटी कमांड सेंटर में बैठकर दिन भर सीसी कैमरे के जरिये ऑटो की पहचान में जुटी रही। हालांकि पुलिस को अभी सफलता नहीं मिली है।

विज्ञापन


लक्सा पुलिस ने पीड़ित परिवार से भी फोन पर संपर्क किया और कुछ ऑटो की पहचान के लिए फोटो भी व्हाट्सएप के जरिये भेजा। फिलहाल जिस ऑटो में लड्डू गोपाल छूट गए हैं, उसकी पहचान के लिए ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों से भी पुलिसकर्मियों ने संपर्क किया है। पुलिसकर्मियों गिरजाघर चौराहे पर ऑटो और ई-रिक्शा वालों से भी जानकारी ली।

12 जून को ऑटो में छूट गए थे लड्डू गोपाल

हरदोई के सीतापुर रोड निवासी विवेक मिश्रा परिजनों के संग काशी भ्रमण पर आए थे। 12 जून को हरदोई लौटने के दौरान गिरजाघर चौराहे के पास एक ऑटो में उनके लड्डू गोपाल भूलवश छूट गए। परिजन कैंट स्टेशन पहुंचे तो उन्हें लड्डू गोपाल के ऑटो में छूटे होने का ध्यान आया।
ये भी पढ़ें: शादी की पहली सालगिरह पर सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति के सामने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

विज्ञापन

 इस पर सभी ट्रेन छोड़कर गिरजाघर पहुंचे और ऑटो की खोजबीन की। खोजबीन के बाद भी लड्डू गोपाल नहीं मिले तो पूरा परिवार रोते-बिलखते बनारस की गलियों में भटकता रहा। आखिर में थक हारकर थाने पहुंचा। इस संबंध में लक्सा थाने में प्रार्थना पत्र भी दिया।
विज्ञापन

लक्सा थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि पुलिस की एक टीम लड्डू गोपाल की खोजबीन में जुटी हुई है। सिटी कमांड सेंटर से भी कई सीसी कैमरों को खंगाला गया। उधर, पीड़ित विवेक मिश्रा ने बताया कि ऑटो की पहचान के लिए पुलिस ने उन्हें कुछ फोटो भी भेजे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें