गोरखपुर-कुसुम्ही रेल खंड पर प्री इंटरलॉकिंग के चलते वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस और बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस 31 अगस्त से पांच सितंबर तक रद्द है। दर्जन भर ट्रेनें अलग तिथियों में निरस्त कर दी गई हैं। वहीं, कई ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार के अनुसार कटिहार से 30 अगस्त से पांच सितंबर तक चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी कैंट-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलेगी। अमृतसर से चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-प्रयागराज-बनारस-वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते जाएगी।
31 अगस्त से 5 सितंबर तक चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन बरौनी से खुलेगी और परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी कैंट-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते जाएगी। उधर, नई दिल्ली से खुलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी ट्रेन परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-प्रयागराज-बनारस-वाराणसी कैंट-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते जाएगी। 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन बदले मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी कैंट-जौनपुर-शाहगंज-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-ऐशबाग के रास्ते जाएगी। भागलपुर से 31 अगस्त को चलने वाली 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-औंड़िहार-वाराणसी कैंट-सुल्तानपुर-लखनऊ के रास्ते जाएगी। उधर, अहमदाबाद से 30 अगस्त से 3 सितंबर और 5 सितंबर को चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस भटनी स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।