फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके लिए जरूरी खबर, पूर्वोत्तर राज्यों को जाने वाली छह जोड़ी ट्रेनें रविवार तक निरस्त

Fri, 18 Aug 2017 10:33 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
उत्तर बिहार में बाढ़ के चलते गुरुवार को पूर्वोत्तर राज्यों को जाने वाली छह जोड़ी ट्रेनों को रेलवे बोर्ड ने निरस्त कर दिया है। इसके चलते पूर्वोत्तर राज्यों में रहने वाले लोगों को दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन


मंडल रेल प्रबंधक किशोर कुमार ने बताया कि रेलवे बोर्ड रविवार तक पूर्वोत्तर राज्यों को आने और जाने वाली सभी ट्रेनों का परिचालन रविवार तक निरस्त कर दिया है। बताया कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो परिचालन के लिए रेलवे बोर्ड से  मिले निर्देशों का पालन कराया जाएगा।  

उत्तर बिहार में आई बाढ़ के चलते पूर्वोत्तर राज्यों से रेल संपर्क पिछले पांच दिनों से कटा हुआ है। बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक के लिए रेलवे बोर्ड ने डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, जोगबनी आनंद विहार टर्मिनल सीमांचल एक्सप्रेस, गुवाहाटी आनंद विहार टर्मिनल नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ टाउन दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल, अलीपुर द्वार दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, गुवाहाटी बाड़मेर एक्सप्रेस को गुरुवार निरस्त कर दिया।
विज्ञापन


इसके चलते आवागमन करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डीआरएम किशोर कुमार ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्यों को जाने वाली सभी ट्रेनों को रविववार तक के लिए रेलवे बोर्ड के निर्देश पर निरस्त कर दिया गया है। स्थिति सामान्य होते ही ट्रेनों का परिचालन आरंभ हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें