फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध के कारण लेट चल रही कई ट्रेनें, काशी विश्वनाथ सहित कई ट्रेनें निरस्त

Fri, 10 Nov 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
धुंध के चलते लेट चल रही कई ट्रेनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धुंध के कारण रेलवे परिचालन भी प्रभावित हुआ है। धुंध को देखते हुए नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और प्रयाग से जौनपुर जाने वाली एजे पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार को निरस्त रही। वहीं  डाउन पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन और अप फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रही।
विज्ञापन


 भागलपुर से आनंद विहार जाने वाली अप गरीब रथ, अप जयनगर आनंद विहार स्पेशल ट्रेन सहित कई ट्रेनें 22 घंटे तक लेट चल रही हैं।  वाराणसी-प्रतापगढ़ और जौनपुर-इलाहाबाद रूट पर स्थित जंघई रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के बिलंब से आने के कारण यात्रियों को शुक्रवार को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

गुरुवार को आने वाली काशी विश्वनाथ शुक्रवार को जंघई स्टेशन पर करीब 23 घंटे विलंब से पहुंची। इसी तरह अमृतसर से हाबड़ा व हाबड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल पांच घंटे देरी से चल रही है। छपरा से दुर्ग व दुर्ग से छपरा जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस चार घंटे, कुर्ला से वाराणसी जाने वाली काशी एक्सप्रेस दो और घंटे जनता एक्सप्रेस चार घंटे बिलंब से चल रही है।
विज्ञापन


गोरखपुर से कुर्ला गोदान दो घेंटा देरी से चल रही है। ट्रेनों के विलंबित होने से यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जंघई के स्टेशन अधीक्षक दशरथ लाल का कहना है कि दिल्ली और पंजाब की तरफ से आने वाली ट्रेनें धुंध व कोहरे की वजह से विलंबित चल रही हैं। इसलिए कुछ ट्रेनें निरस्त भी हो रही हैं।
 
विज्ञापन

धुंध में ट्रक ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, महिला की मौत

ग्रामीणों ने शव को रख गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग किया जाम - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी-मऊ रेलखंड पर गाजीपुर जिले में स्थित दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन के रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे तेज रफ्तार ट्रक ने कोहरे के चलते पहले से खड़े ट्रक में टक्कर मार दी।

इससे पहले से खड़ा ट्रक रेलवे फाटक तोड़ते हुए ट्रैक पर जा पहुंचा और उसकी चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। ग्रामीणों ने झोरिया गांव के सामने गाजीपुर-आजगमढ़ मार्ग पर महिला का शव रख सड़क जाम कर दिया।

जखनियां उपजिलाधिकारी शिवशरण अप्पा के मुआवजे के आश्वासन पर आधे घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने दोनों चालकों को हिरासत में ले लिया। उधर,वाराणसी से मऊ जा रही मालगाड़ी को हादसे के बाद अमारी आउटर सिग्नल पर रोक दिया गया। करीब डेढ़ घंटे बाद काशन के सहारे मालगाड़ी को रवाना किया गया।

क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा आलोक प्रसाद ने बताया कि चालकों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। रेलवे फाटक की मरम्मत के बाद आवागमन सामान्य हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें