उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक बस पलट गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
जिले के चोपन थाना क्षेत्र के अबाड़ी में एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें एक महिला और दो युवक घायल हो गए। वाराणसी से रिजर्व लोग राबर्ट्सगंज होते हुए डाला वैष्णो देवी मंदिर दर्शन करने के बाद अबाड़ी घूमने जा रहे थे।
विज्ञापन
बस में करीब 35 लोग सवार थे। रास्ते में अबाड़ी पिकनिक स्पॉट से लगभग 500 मीटर पहले ही प्राइवेट बस चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें मीना मौर्या(35), शिवम मौर्या(14) और जितेश मौर्या(22) घायल हो गए।
घायलों को कुछ लोगों की मदद से ऑटो द्वारा गुरमुरा भेजा गया। प्राइवेट बस चालक अजय सिंह ने बताया कि चढ़ाई के साथ मोड़ होने के कारण बस का प्रेशर टूट गया और ब्रेक भी नहीं लग सका। इस कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई।