फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और जय शाह समेत कई पूर्व क्रिकेटरों ने विश्वनाथ दरबार में लगाई हाजिरी

Fri, 22 Sep 2023 11:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह समेत 1983 की क्रिकेट विश्वकप विजेता टीम के कई खिलाड़ी शुक्रवार रात वाराणसी पहुंच गए। बीसीसीआई अध्यक्ष और जय शाम समेत कई पूर्व क्रिकेटरों ने काशी विश्वनाथ दरबार में हाजिरी लगाई। 
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम में बीसीसीआई के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वाराणसी के गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह समेत 1983 की क्रिकेट विश्वकप विजेता टीम के कई खिलाड़ी शुक्रवार रात वाराणसी पहुंच गए।

विज्ञापन


बीसीसीआई अध्यक्ष और जय शाम समेत कई पूर्व क्रिकेटरों ने काशी विश्वनाथ दरबार में हाजिरी लगाई। विधिविधान से दर्शन-पूजन कर बाबा से आशीर्वाद मांगा। मंदिर के गर्भगृह में बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद सभी ने धाम की भव्यता निहारी। मंदिर प्रशासन की ओर से सभी को अंगवस्त्र, रुद्राक्ष की माला और प्रसाद भेंट किया गया। 

सचिन तेंदुलकर और गावस्कर भी आएंगे

गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास के लिए बीसीसीआई के पदाधिकारी और पूर्व क्रिकेटर शुक्रवार को शहर पहुंचे। बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह व उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के अलावा हेमंग अमीन व प्रियंक शाह के अलावा पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, गुंडप्पा विश्वनाथ, मदन लाल, करसन घावरी और गिरीश डोंगरे का बाबतपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया।  

विज्ञापन

गंजारी स्टेडियम की आधिकारिक डिजाइन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के अनुसार पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और रवि शास्त्री के साथ ही क्रिकेट की अन्य हस्तियां शनिवार को आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें