फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककरमत्ता इलाके में कई परिवार डायरिया की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ककरमत्ता इलाके के 15 से अधिक परिवार के लोग डायरिया की चपेट में हैं। यहां दो माह से जलजमाव और दूषित जलापूर्ति से उल्टी दस्त की शिकायतें आ रही हैं। 15 से अधिक परिवारों में बच्चे और युवा डायरिया की चपेट में हैं।
विज्ञापन

करीब 14 हजार की आबादी वाले क्षेत्र में दूषित पेयजल और सीवर ओवरफ्लो की समस्या है। बारिश के बाद इस इलाके में जलभराव हो गया है। पूरे क्षेत्र में गंदगी है। यहां रहने वाले पीके कुमार, शिवुमार, शुभम, रोहित पटेल, गुड्डू विनोद ने बताया कि पेयजल पाइप लाइन में सीवर के मिश्रित होने की आशंका है। वहां फुटपाथ और आरसीसी नाला है। यहां मशीन से पानी निकलने के बाद ही समस्या का समाधान होगा। स्थानीय मोहम्मद वकील ने बताया कि 14 जून को संभव की जनसुनवाई में शिकायत की गई थी। इसके बाद जलकल के कर्मचारी आए लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। इस बारे मेंजलकल के महाप्रबंधक रघुवेंद्र कुमार ने बताया कि समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया गया है। सीएमओ डा. संदीप चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर वहां बेहतर इलाज कराने का निर्देश एसीएमओ को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें